Bhagalpur में कांवरियों के लिए भोजन और जरूरी सामान के दाम बढ़े, फुल थाली अब 75 रुपये में मिलेगी
Bhagalpur: श्रावणी मेले की तैयारी के बीच भागलपुर में कांवरियों को अब खाने-पीने और पूजा सामग्री के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान मिलने वाली थाली और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में मामूली बढ
Bhagalpur: श्रावणी मेले की तैयारी के बीच भागलपुर में कांवरियों को अब खाने-पीने और पूजा सामग्री के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान मिलने वाली थाली और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है। यह फैसला बढ़ती लागत और व्यवस्थाओं को देखते हुए लिया गया है।
सदर SDO विकास कुमार ने बताया कि प्रशासन ने कुछ चुनिंदा चीजों के दाम बढ़ाए हैं। उन्होंने साफ किया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद एक आधिकारिक रेट लिस्ट जारी की जाएगी। साथ ही सभी होटल और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट साफ-साफ लगाएं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
भोजन की बात करें तो अब फुल थाली की कीमत 70 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि हाफ प्लेट और बच्चों की थाली के दाम नहीं बदले हैं। इसके अलावा दही, सत्तू और पेड़ा जैसी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। पूजा सामग्री में कांवड़ और जल भरने वाले डिब्बों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
| सामान | पुरानी कीमत | नई कीमत |
|---|---|---|
| फुल थाली | ₹70 | ₹75 |
| हाफ प्लेट | ₹40 | ₹40 (यथावत) |
| बच्चों की थाली | ₹50 | ₹50 (यथावत) |
| पेड़ा (प्रति किलो) | ₹360 | ₹380 |
| दही (प्रति किलो) | ₹120 | ₹125 |
| सत्तू (प्रति किलो) | ₹120 | ₹125 |
| काटर्नी चूड़ा (प्रति किलो) | – | ₹75 |
| मोटा चूड़ा (प्रति किलो) | – | ₹45 |
| लोकल बांस कांवड़ | ₹160 | ₹175 |
| दरभंगिया कांवड़ | ₹100 | ₹110 |
| तड़केश्वरी कांवड़ | ₹180 | ₹200 |
| सफेद जल डिब्बा (जोड़ा) | ₹35 | ₹40 |
प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य इंतजाम भी कर रहा है। ट्रैफिक रूट बदल दिए गए हैं और एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कांवरियों को सुविधाओं की जानकारी छह अलग-अलग भाषाओं में दी जाएगी। साथ ही दोनों घाटों पर 200 लॉकर, जर्मन हैंगर और VIP कॉटेज की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को आराम मिल सके।