Bhagalpur में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, सुल्तानगंज में होगा लेजर शो और ड्रोन शो

Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी (DM) अलंकृता पांडे ने मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस बार सुल्तानगंज में

Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी (DM) अलंकृता पांडे ने मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस बार सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

श्रावणी मेला 2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा, जिसमें 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सोमवारी पड़ेगी। डीएम अलंकृता पांडे ने 1 जुलाई को सुल्तानगंज का दौरा किया और सभी तैयारियां 10 दिनों के भीतर पूरा करने को कहा है। पर्यटन विभाग के सहयोग से सुल्तानगंज नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा और यहां लेजर शो, ड्रोन शो के साथ भव्य लाइटिंग की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अजगैबीनाथ धाम में बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ की तर्ज पर ‘अरघा सिस्टम’ लागू किया जाएगा। इसके लिए शिवलिंग के पास 4.5 फीट ऊंची स्टील की बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि लोग कतार में रहकर जलार्पण कर सकें। साथ ही मंदिर से बाहर निकलने के लिए एक नया निकास द्वार भी बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से इस बार पुलिस बल में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिसमें करीब 6000 जवान तैनात रहेंगे और 9 से 12 अस्थायी थाने खोले जाएंगे।

सुविधा/व्यवस्था विवरण
टेंट सिटी भागलपुर, बांका और मुंगेर में कुल 2650 बेड, सुल्तानगंज में 500 बेड
विशेष सुविधाएं जीविका दीदी की रसोई, पेयजल, स्वास्थ्य और कांवर स्टैंड
स्विस कॉटेज भागलपुर में सोनपुर मेले की तर्ज पर 25 कॉटेज
सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन और समापन पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, सोमवार को राज्यस्तरीय
कांवरिया पथ सुल्तानगंज से दुम्मा सीमा तक भव्य प्रवेश द्वार और शिवमय साज-सज्जा
बिजली-पानी 15 जून तक सभी चापाकल चालू करने और जर्जर तारों को बदलने का निर्देश

डीएम और SSP प्रमोद कुमार यादव ने नमामि गंगे घाट और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया है। घाट पर फिसलन रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाने और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवर यात्रा मार्ग और गंगा घाटों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने भी तैयारियों की समीक्षा की है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित रहे।