Bhagalpur में दूसरी सोमवारी पर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Bhagalpur: सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर भागलपुर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलार्पण किया और पूजा-

Bhagalpur: सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर भागलपुर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलार्पण किया और पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन काफी अलर्ट मोड पर रहा। बाबा बूढ़ानाथ, बाबा भूतनाथ और शिवशक्ति मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी ताकि लोग बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।