Bihar: भागलपुर के सन्हौला में पेट्रोल पंप पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल

Bhagalpur: भागलपुर जिले के सन्हौला ब्लॉक चौक स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ तेल भरवाने आए एक ट्रक चालक को पीछे की ओर किए जा रहे दूसरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चालक गंभीर

Bhagalpur: भागलपुर जिले के सन्हौला ब्लॉक चौक स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ तेल भरवाने आए एक ट्रक चालक को पीछे की ओर किए जा रहे दूसरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान ट्रक का पहिया चालक के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।