Bhagalpur के सैंडिस कंपाउंड में मिले लाखों साल पुराने पेड़ के जीवाश्म, अब संग्रहालय में रखे गए

Bhagalpur: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में टहलते समय कुछ ऐसी चीजें मिलीं जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ पुराने पेड़ के दो जीवाश्म (Tree Fossils) मिले हैं, जिन्हें अब प्रशासन ने सुरक्षित तरीके से भागलपुर संग्रहालय में रखवा

Bhagalpur: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में टहलते समय कुछ ऐसी चीजें मिलीं जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ पुराने पेड़ के दो जीवाश्म (Tree Fossils) मिले हैं, जिन्हें अब प्रशासन ने सुरक्षित तरीके से भागलपुर संग्रहालय में रखवा दिया है। इन जीवाश्मों की जांच शुरू हो गई है जिससे यह पता चलेगा कि ये कितने पुराने हैं।

इन जीवाश्मों की खोज जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने की। जब वे सुबह की सैर पर सैंडिस कंपाउंड गए थे, तब उन्हें पत्थर जैसी कुछ अजीब आकृतियां दिखीं। उन्होंने तुरंत इसकी फोटो पटना यूनिवर्सिटी के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल आदित्य पांडेय को भेजी। डॉ. पांडेय ने शुरुआती तौर पर इन्हें प्राचीन पेड़ के जीवाश्म बताया।

इस जानकारी के बाद बिहार के संग्रहालय एवं पुरातत्व निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार और जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने इन्हें सुरक्षित करने का निर्देश दिया। मंगलवार को इन जीवाश्मों को सैंडिस कंपाउंड से हटाकर संग्रहालय में शिफ्ट कर दिया गया, जहाँ इनका प्राथमिक संरक्षण पूरा हो चुका है।

अब इन जीवाश्मों की असली उम्र और पेड़ की प्रजाति जानने के लिए लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज (BSIP) को पत्र लिखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये लाखों साल पुराने हो सकते हैं। वैज्ञानिक जांच के बाद इन्हें संग्रहालय में आम लोगों और छात्रों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। आशंका है कि सैंडिस कंपाउंड में अभी और भी ऐसे जीवाश्म मौजूद हो सकते हैं।