Bhagalpur के सदर अस्पताल में शुरू हुआ हाईटेक ICU वार्ड, अब गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Bhagalpur: भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए 4 बेड का अत्याधुनिक ICU वार्ड तैयार हो गया है, जिसकी सेवा बुधवार,

Bhagalpur: भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए 4 बेड का अत्याधुनिक ICU वार्ड तैयार हो गया है, जिसकी सेवा बुधवार, 1 जुलाई 2026 से विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है। अब जिले के मरीजों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें 24 घंटे जीवनदान मिल सकेगा।

इस नए ICU वार्ड का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू, अन्य डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और कई अधिकारी मौजूद थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) मणिभूषण ने बताया कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण सदर (मॉडल) अस्पताल में ICU और HDU (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) की सुविधा शुरू होने से अस्पताल की सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहाँ गंभीर मरीजों की निगरानी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों, इंटेंसिविस्ट और प्रशिक्षित नर्सों की टीम तैनात रहेगी। पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती पूरी हो चुकी है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का काम आखिरी चरण में है।

यहाँ HDU की सुविधा भी दी गई है, जो उन मरीजों के लिए काम करेगी जो ICU से रिकवर हो रहे हैं लेकिन उन्हें अभी भी करीब से निगरानी की जरूरत है। यह यूनिट मरीजों को सामान्य वार्ड में भेजने से पहले एक ‘स्टेप-डाउन यूनिट’ की तरह काम करेगी। इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा उन गरीब मरीजों को होगा जो पैसों की तंगी के कारण निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा पाते हैं।