Bhagalpur में सड़क हादसे में UP के 2 मजदूरों की मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश के दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार की देर रात NH-31 नवगछिया स्टेशन रोड के पास हुआ। तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात चार पहिया व

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश के दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार की देर रात NH-31 नवगछिया स्टेशन रोड के पास हुआ। तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक मरने वाले दोनों युवक कानपुर के रहने वाले थे। वे निर्माणाधीन विक्रमशिला समानांतर पुल के काम में मजदूर के तौर पर लगे हुए थे। शनिवार रात वे ट्रेन पकड़ने के लिए नवगछिया स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।