Bhagalpur में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। यह घटना शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे 85 पर किरणपुर मदरसा के पास गुरुवार रात को हुई। एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। यह घटना शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे 85 पर किरणपुर मदरसा के पास गुरुवार रात को हुई। एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, किरणपुर गांव के रहने वाले सौरभ सुमन (30 वर्ष) और नीतीश कुमार (23 वर्ष) मोटरसाइकिल से बेलथु गांव अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। सौरभ सुमन की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। थानाध्यक पवन कुमार ने पुष्टि की है कि हादसा एक अज्ञात वाहन के कारण हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी कौन सी थी और हादसा असल में कैसे हुआ। इस पूरे मामले में गांव के मुखिया राकेश कुमार उर्फ बबलू भी शामिल रहे।