Bhagalpur में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अबतक सामान्य से 50 प्रतिशत कम हुई वर्षा
Bhagalpur: जिले में इस साल मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी रही है। जुलाई के महीने में अबतक हुई बारिश सामान्य स्तर से 50 प्रतिशत कम दर्ज की गई है, जिससे खेती और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताब
Bhagalpur: जिले में इस साल मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी रही है। जुलाई के महीने में अबतक हुई बारिश सामान्य स्तर से 50 प्रतिशत कम दर्ज की गई है, जिससे खेती और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक जिले में कुल 72.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि इसी समय अवधि के लिए सामान्य तौर पर 144.5 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद थी। बारिश की यह कमी जिले के किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है क्योंकि खरीफ की फसलों को इस समय पानी की काफी जरूरत होती है।