Bhagalpur में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, धान की खेती के लिए किसानों में खुशी

Bhagalpur: भागलपुर में सोमवार तड़के हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जिससे आम जनता के साथ-साथ खेती-किसानी करने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से शहर और ग्रामीण इलाकों में उमस कम हुई है।

इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिला है। बारिश के बाद अब खेतों में नमी आ गई है, जिसके चलते किसानों ने धान की फसल की तैयारी तेज कर दी है। किसान अब तेजी से खेतों की जुताई और रोपाई के काम में जुट गए हैं।