Bhagalpur में पुलिस ने बरामद किए 60 चोरी हुए मोबाइल, Operation Muskaan के जरिए असली मालिकों को लौटाए
Bhagalpur: बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। इन
Bhagalpur: बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है।
इन बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है कि बिहार पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के खोए हुए कीमती सामान को वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। पुलिस ने सभी फोन की जांच के बाद उनके वास्तविक धारकों की पहचान की और उन्हें वापस कर दिया।