Bhagalpur में उल्टा पुल के नीचे चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
Bhagalpur: शहर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास उल्टा पुल के नीचे चल रहे एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को रंगे हाथ
Bhagalpur: शहर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास उल्टा पुल के नीचे चल रहे एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में इस खेल का मास्टरमाइंड भी शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस अड्डे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक नगर-01 की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 व कोतवाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। इस टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुधांशु शेखर, एसआई रणधीर कुमार और एसआई विक्की कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर रितिक कुमार (निवासी तातारपुर) और कपिलदेव मंडल को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 5,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो डायरियां भी जब्त की हैं, जिनमें जुए के पैसों का पूरा हिसाब-किताब कोडवर्ड में लिखा गया था।
कोतवाली थाना में इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।