Bhagalpur में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन वाहन जांच अभियान

Bhagalpur: भागलपुर जिले में अपराध रोकने और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया है। इस मुहिम

Bhagalpur: भागलपुर जिले में अपराध रोकने और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया है। इस मुहिम का मुख्य मकसद कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना और अपराधियों पर लगाम कसना है।

पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम सड़कों पर उतरकर गाड़ियों की सघन चेकिंग कर रही है। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।