Bhagalpur में बैंकों और ATM की जांच करेगी पुलिस, बिहार में भारी हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक

Bhagalpur: शहर में अपराध को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर बैंकों, ATM और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच क

Bhagalpur: शहर में अपराध को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर बैंकों, ATM और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस करें।

वहीं दूसरी तरफ, बिहार पुलिस ने हथियारों के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। DGP विनय कुमार ने निर्देश दिया है कि अब सामान्य ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था संभालने के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ये हथियार अब केवल बहुत गंभीर और विशेष परिस्थितियों में ही इस्तेमाल होंगे।

यह नया नियम बिहार के सभी 38 जिलों में लागू होगा, जिसमें भागलपुर भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने सभी कर्मियों को ये निर्देश दोबारा जारी किए हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जनता के मन से डर को कम करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। पुलिस अब भीड़ को संभालने के लिए कम बल प्रयोग करने पर जोर देगी।