Bhagalpur में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 71 गिरफ्तार और 2,810 आपत्तिजनक लिंक हटवाए

Bhagalpur: बिहार पुलिस के ‘साइबर ट्रेनिंग एवं साइबर अवेयरनेस’ अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने साइबर अपराध और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध नंबरों की जांच कर कई लोगो

Bhagalpur: बिहार पुलिस के ‘साइबर ट्रेनिंग एवं साइबर अवेयरनेस’ अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने साइबर अपराध और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध नंबरों की जांच कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है और इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री हटवाई है।

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 815 संदिग्ध नंबरों की पहचान की गई थी, जिनमें से 416 नंबरों का सत्यापन पूरा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की और 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पेट्रोलिंग यूनिट (SMPU) ने इंटरनेट पर सक्रिय 2,810 आपत्तिजनक URLs और User IDs को हटवाने में सफलता हासिल की है।

बिहार में साइबर अपराधों को रोकने के लिए राज्य स्तर पर भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में मुख्य सचिव और DGP ने राज्यव्यापी समीक्षा बैठक की, जिसमें जिला अधिकारियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 का प्रचार बढ़ाने और ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR) की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘गुंडा एक्ट’ (बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024) का दायरा बढ़ाया गया है। अब सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों को छह महीने से एक साल तक की जेल हो सकती है।

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मिलकर ‘साइबर सिक्योर बिहार’ पहल भी शुरू की है। इस अभियान के जरिए लोगों को सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन और साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 तक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से 32.80 लाख से ज्यादा शिकायतों में करीब 11,158 करोड़ रुपये की राशि बचाने में मदद मिली है।