Bhagalpur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Bhagalpur: भागलपुर की ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है और साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया है। इनके
Bhagalpur: भागलपुर की ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है और साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया है। इनके पास से अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-02, भागलपुर ने साझा की है। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स और दवाइयां मिलीं। बरामद सामान की लिस्ट इस प्रकार है:
- 129 ग्राम ब्राउन शुगर
- 2.100 किलोग्राम गांजा
- 170 पीस कफ सिरप
- 1654 पीस नशे की टेबलेट
Bhagalpur Police ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में नशे के बढ़ते जाल को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और इस तरह की गिरफ्तारियां इसी अभियान का हिस्सा हैं।