Bhagalpur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Bhagalpur: भागलपुर की ललमटिया थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और डंडा बराम

Bhagalpur: भागलपुर की ललमटिया थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और डंडा बरामद किया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान हुई है।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के पास कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 और ललमटिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। जब सशस्त्र बल की मदद से टीम मौके पर पहुंची, तो अपराधी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान मोहम्मद साहिद (निवासी हुसैनाबाद, बबरगंज), मोहम्मद निषाद (निवासी धोिया काली, विश्वविद्यालय थाना) और मोहम्मद इम्तियाज (निवासी शाहजंगी, हबीबपुर थाना) के रूप में हुई है। ये तीनों ही भागलपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि स्थानीय थाने में इनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अब अन्य थानों और पोर्टलों के जरिए इनके पुराने इतिहास की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान अभी तक इन अपराधियों ने यह नहीं बताया है कि वे किस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।