Bhagalpur को मिली नई DM, Alankrita Pandey ने संभाला प्रभार; भावुक हुए IAS नवल किशोर चौधरी

Bhagalpur: बिहार सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद भागलपुर जिले में नए डीएम की तैनाती हुई है। आईएएस नवल किशोर चौधरी ने 22 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार आईएएस अलंकृता पांडे को सौंप दिया। इस विदाई क

Bhagalpur: बिहार सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद भागलपुर जिले में नए डीएम की तैनाती हुई है। आईएएस नवल किशोर चौधरी ने 22 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार आईएएस अलंकृता पांडे को सौंप दिया। इस विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक रहा और शहर छोड़ते समय नवल किशोर चौधरी रो पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवल किशोर चौधरी अब बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। इसके साथ ही उनके पास शहरी विकास और आवास विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। उनके कार्यकाल को लेकर शहर के लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई।

भागलपुर की कमान अब आईएएस अलंकृता पांडे के हाथों में है, जो पहले जहानाबाद की डीएम थीं। खास बात यह है कि 17 साल बाद भागलपुर में कोई महिला डीएम आई हैं। अलंकृता पांडे को जहानाबाद में उनके सख्त अंदाज और अतिक्रमण विरोधी अभियानों की वजह से ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। माना जा रहा है कि वह भागलपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और गंगा रिवरफ्रंट मैनेजमेंट जैसे कामों को प्राथमिकता देंगी।

इस प्रशासनिक बदलाव की एक और दिलचस्प बात यह है कि अलंकृता पांडे के पति अंशुल अग्रवाल, जो खुद 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें पड़ोसी जिले बांका का डीएम बनाया गया है। एक ही समय पर पति-पत्नी का पड़ोसी जिलों में डीएम होना प्रशासनिक समन्वय के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद पूरी हुई है।