Bhagalpur में बाबा विशु राउत सेतु के पास मिला अज्ञात शव, पीटकर हत्या की आशंका
Bhagalpur: नवगछिया इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव बाबा विशु राउत सेतु के पहुंच पथ के किनारे रेलवे ओवरब्रिज के आगे बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ज
Bhagalpur: नवगछिया इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव बाबा विशु राउत सेतु के पहुंच पथ के किनारे रेलवे ओवरब्रिज के आगे बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शव विशाहरी स्थान के आगे सड़क किनारे मिला था। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। Navgachia Police ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।