Bhagalpur में 3 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, प्लास्टिक बोरे में बंद मिला शव
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक गांव में 3 साल के मासूम दिव्यांशु कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आर
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक गांव में 3 साल के मासूम दिव्यांशु कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 को दिव्यांशु अपने घर की छत पर सो रहा था, जहाँ से उसे किसी ने अगवा कर लिया। पिता पंकज मंडल ने जब बच्चे को बिस्तर पर नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 5 बजे बच्चे के चचेरे दादा प्रकाश मंडल को नदी किनारे झाड़ियों के पास एक प्लास्टिक का सीमेंट बोरा और चटाई मिली, जिसके अंदर दिव्यांशु का शव था। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ हुआ कि उसके साथ काफी बर्बरता की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच के लिए Dog Squad और Forensic Science Laboratory (FSL) की टीम को बुलाया गया। नाथनगर थाना में कांड संख्या 224/26 दर्ज की गई है। DSP-2 राकेश कुमार और नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर इस केस की कमान संभाल रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, FIR में चार लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया है।