Bhagalpur में अब हर 100 घरों पर तैनात होंगे 2 सफाईकर्मी, नगर निगम ने बनाया नया प्लान

Bhagalpur: शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम एक नया और सख्त मॉडल लागू करने जा रहा है। अब वार्ड नंबर 1 से 51 तक के करीब 1.25 लाख निवासियों को बेहतर सफाई सुविधा मिलेगी। इस नई योजना के तहत सफाईकर्मियों की तैना

Bhagalpur: शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम एक नया और सख्त मॉडल लागू करने जा रहा है। अब वार्ड नंबर 1 से 51 तक के करीब 1.25 लाख निवासियों को बेहतर सफाई सुविधा मिलेगी। इस नई योजना के तहत सफाईकर्मियों की तैनाती और कचरा उठाने के नियमों को पहले से काफी कड़ा कर दिया गया है।

नगर निगम की नई योजना के मुताबिक, अब हर 100 घरों के समूह पर अनिवार्य रूप से 2 सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे। ये कर्मचारी तय समय पर रूट चार्ट के हिसाब से ई-रिक्शा या हाथगाड़ी लेकर लोगों के दरवाजे तक पहुंचेंगे और कचरा इकट्ठा करेंगे। अगर किसी गली या 100 घरों के क्लस्टर में तय संख्या से कम मजदूर मिले या किसी घर से कचरा नहीं उठाया गया, तो ठेका लेने वाली कंपनी पर रोजाना जुर्माना लगाया जाएगा।

नालियों की सफाई के लिए भी अलग-अलग तरीके अपनाए जाएंगे। मुख्य और गहरी नालियों की सफाई के लिए सक्शन-कम-जेटिंग मशीन और मिनी JCB का इस्तेमाल होगा ताकि गाद पूरी तरह निकल सके। वहीं मोहल्लों की छोटी और ढकी हुई नालियों को मजदूर खुद हाथों से साफ करेंगे। नियम यह है कि नालियों से निकली गंदगी को तुरंत बंद गाड़ियों में भरकर ट्रांसफर स्टेशन ले जाना होगा। अगर सड़क किनारे गंदगी छोड़ी गई, तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने बताया कि इस नए मॉडल को अंतिम रूप देने से पहले पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। उनके सुझावों को शामिल करने के बाद ही इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि सफाईकर्मी सिर्फ हाजिरी न भरें, बल्कि जमीन पर उतरकर काम करें और शहर के लोगों को एक स्वस्थ माहौल मिल सके।