Bhagalpur में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर बवाल, मोबाइल टावर पर चढ़े दो प्रदर्शनकारी

Bhagalpur: मेनहा इलाके में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र हो गया है। अपनी मांग मनवाने के लिए बुधवार को दो प्रदर्शनकारी एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके पर पह

Bhagalpur: मेनहा इलाके में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र हो गया है। अपनी मांग मनवाने के लिए बुधवार को दो प्रदर्शनकारी एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें नीचे उतारने और समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।

बता दें कि खादीपुर सत्तर चबूतरा पर पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहे हैं ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े। प्रशासन ने मामले को संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।