Bhagalpur के मायागंज अस्पताल में सर्वर खराब, डेढ़ घंटे तक नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, गर्मी में परेशान हुए मरीज

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को सर्वर खराब होने की वजह से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण का काम पूरी तरह ठप रहा, जिससे अस्पताल परिसर में मरीजों की

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को सर्वर खराब होने की वजह से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण का काम पूरी तरह ठप रहा, जिससे अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीषण गर्मी के बीच लंबी कतारों में खड़े होने से कई मरीज बेहाल हो गए और कुछ की तबीयत बिगड़ गई।

इस तकनीकी खराबी के कारण लगभग 2200 से ज्यादा मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से कई लोग पहली पाली में इलाज नहीं करवा पाए और उन्हें दोपहर 2 बजे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को तो शाम की ओपीडी तक का इंतजार करना पड़ा तब जाकर उनका इलाज हो सका। हालत इतनी खराब थी कि भीड़ और गर्मी के कारण कुछ मरीज चक्कर खाकर गिर भी गए।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच.पी. दुबे ने बताया कि सर्वर के संचालन का जिम्मा एक निजी एजेंसी के पास है और इस लापरवाही पर एजेंसी से पूछताछ की जाएगी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक एक अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर चलाने का फैसला किया है। साथ ही, ओपीडी भवन के बाहर जल्द ही एक और नया काउंटर शुरू किया जाएगा ताकि भीड़ कम हो और मरीजों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।