Bhagalpur के मायागंज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए मची आपाधापी, गर्मी से परेशान हुए मरीज

Bhagalpur: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अस्पताल के ओपीडी में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच कराने के लिए लोगों के बीच काफी आपाधापी मची रही। भीषण गर्मी के कारण वहां मौजूद मरीज और उनके

Bhagalpur: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अस्पताल के ओपीडी में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच कराने के लिए लोगों के बीच काफी आपाधापी मची रही। भीषण गर्मी के कारण वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन काफी परेशान नजर आए।

अस्पताल में विशेष रूप से महिला अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर समस्या ज्यादा दिखी, क्योंकि वहां मरीजों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। इस वजह से महिलाओं और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक ने पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद कतारों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कतार व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए।