Bhagalpur के मानिकपुर दुर्गा मंदिर में 43 साल बाद प्राण-प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
Bihar/Bhagalpur: भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मानिकपुर दुर्गा मंदिर में शनिवार, 20 जून 2026 को एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. यह आयोजन मंदिर में 43 वर्षों के बाद होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत के
Bihar/Bhagalpur: भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मानिकपुर दुर्गा मंदिर में शनिवार, 20 जून 2026 को एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. यह आयोजन मंदिर में 43 वर्षों के बाद होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत के रूप में किया गया. इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
यह पांच दिवसीय महोत्सव 20 जून से शुरू होकर 25 जून 2026 तक चलेगा. मंदिर की स्थापना साल 1982 में हुई थी. इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य यजमान बब्बन मिश्रा और उनकी पत्नी नूतन मिश्रा कर रहे हैं. पंडित बबन मिश्रा के अनुसार, इस आयोजन को स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा किया जा रहा है.
पहले दिन निकाली गई कलश शोभा यात्रा मानिकपुर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कमलनगर कॉलोनी, मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर और मिरजानहाट से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची. यात्रा में गाजे-बाजे, घुड़सवार दल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सिर पर कलश रखकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया गया और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत हुई. इस आयोजन को सफल बनाने में सौरभ मिश्रा, रिशु झा, राजीव सिन्हा, जितेंद्र झा, अमरेश झा, शिशिर, पंकज वर्मा, सुप्रिया मिश्रा और मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय रहे. आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.
महोत्सव के दौरान विशेष पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा. इस पांच दिवसीय उत्सव का समापन 25 जून को होगा, जिसमें एक भव्य जागरण संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.