Bhagalpur में मधुसूदनपुर डकैती कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से लूटा गया सोना, भारी मात्रा में कैश, अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यह पूरी वारदात मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नरपुर/गणेशी बाग इलाके में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9 जुलाई 2026 को हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाया था। इस घटना में एक आर्मी जवान की पत्नी नीतू देवी और उनकी पांच साल की बेटी मौजूद थीं। अपराधियों ने डरा-धमकाकर करीब 5 से 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 50 से 60 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लूट लिए थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP Atulesh Jha ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। SSP के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था, जिसने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और छापेमारी कर इन अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना में शामिल अपराधियों की सही संख्या कितनी थी, क्योंकि इसी आधार पर केस को ‘डकैती’ या ‘लूट’ की श्रेणी में रखा जाएगा।