Bhagalpur में सेना जवान के घर लूटपाट, पत्नी और बेटी को बनाया बंधक, जांच में जुटी पुलिस
Bhagalpur: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित गणेशीबाग इलाके में एक सेना जवान के घर में लूट की वारदात हुई है। 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और परिवा
Bhagalpur: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित गणेशीबाग इलाके में एक सेना जवान के घर में लूट की वारदात हुई है। 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी डर का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सेना जवान रविशंकर की पत्नी नीतू देवी और उनकी 5-6 साल की बेटी को बंधक बना लिया था। इस दौरान बदमाशों ने महिला के सिर पर हथियार से वार किया, जिससे वह घायल हो गईं। लुटेरे अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपये के गहने, 60 से 75 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि घर में 3 से 5 हथियारबंद बदमाश घुसे थे, जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। कुछ बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और वे अंगिका भाषा में बात कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि चूंकि अपराधियों की संख्या 5 से कम बताई गई है, इसलिए इस मामले को डकैती के बजाय लूट की धारा में दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी अतुलेश झा और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।