Bhagalpur में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर ब्लॉक में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घायलों में से एक व्यक्ति ने बताया कि जमीन विवाद को सुलझाने के लिए वहां पंचायती हो रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में कुल पांच लोग चोटिल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल था।