Bhagalpur के कुंदन कुमार बने इंटरनेशनल कुश्ती कोच, कोलगामा गांव में जश्न का माहौल

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित कोलगामा गांव के रहने वाले कुंदन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कुंदन कुमार को ‘कजाक कुराक कुश्ती’ (Kazakh Kuresi) का इंटरनेशनल कोच बनाय

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित कोलगामा गांव के रहने वाले कुंदन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कुंदन कुमार को ‘कजाक कुराक कुश्ती’ (Kazakh Kuresi) का इंटरनेशनल कोच बनाया गया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर है और लोग इसे गांव के लिए गर्व की बात मान रहे हैं।

कुंदन कुमार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और कुश्ती के प्रति अपनी लगन को बनाए रखा। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग की जिम्मेदारी मिली है। यह खबर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।