Bhagalpur के कुमरसार में कांवड़ियों के लिए लगा सेवा शिविर, श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने की व्यवस्था

Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के कुमरसार में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल शिविर लगाया गया है। यह आयोजन ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा’ के मंत्र पर आधारित है। सुल्तानगंज से बाबा बैद

Bihar/Bhagalpur: भागलपुर के कुमरसार में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल शिविर लगाया गया है। यह आयोजन ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा’ के मंत्र पर आधारित है। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर काफी मददगार साबित होता है।

इस सेवा कार्य का नेतृत्व भागलपुर के व्यवसायी सूडू साईं कर रहे हैं। संगठन के मुताबिक यह सेवा कार्य पिछले 22 सालों से लगातार चलाया जा रहा है। कुमरसार स्थित श्री सत्य साईं बाबा सेवा आश्रम में इस शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ कांवड़ियों के लिए भोजन, दवा, विश्राम और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।

इस नेक काम में जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों जैसे गिद्धौर, झाझा और कन्हाईफरका समिति के सेवादल के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में गिद्धौर जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार, कन्वेनर पवन कुमार और युवा प्रभारी रितेश कुमार की अहम भूमिका रही है।

संगठन की गतिविधियों पर नज़र डालें तो साल 2025 के लिए 11 जुलाई को बैठक की गई थी, जिसके बाद 14 जुलाई से 17 जुलाई तक सेवा कार्य चला। वहीं 2024 में यह शिविर 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित हुआ था। इससे पहले साल 2022 में कोरोना के कारण दो साल के अंतराल के बाद इसे 40वें शिविर के रूप में दोबारा शुरू किया गया था, जिसमें जमुई जिले की टोलियों ने बारी-बारी से सेवा दी थी।