Bhagalpur में सो रही किशोरी पर चाकू से हमला, गला दबाने के बाद किया वार

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहाँ घर में सो रही एक किशोरी पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने पहले किशोरी का गला दबाने की कोशिश की और उसके बाद चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहाँ घर में सो रही एक किशोरी पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने पहले किशोरी का गला दबाने की कोशिश की और उसके बाद चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब किशोरी गहरी नींद में थी। आरोपी ने चुपके से कमरे में घुसकर हमला बोला। किशोरी ने जब खुद को खतरे में पाया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग जाग गए और आरोपी वहां से भाग निकला।