Bhagalpur में हाई वोल्टेज ड्रामा, कचहरी चौक पर प्रेमी के साथ दिखी विवाहिता, ससुराल वालों ने बीच सड़क की पिटाई
Bhagalpur: शहर का सबसे व्यस्त इलाका कचहरी चौक उस समय अखाड़ा बन गया जब एक विवाहिता को उसके ससुराल वाले कथित प्रेमी के साथ देख लिए। इसके बाद बीच सड़क पर ही जमकर हंगामा हुआ और रिश्तों की लड़ाई शुरू हो गई। देखते ही देखते वहा
Bhagalpur: शहर का सबसे व्यस्त इलाका कचहरी चौक उस समय अखाड़ा बन गया जब एक विवाहिता को उसके ससुराल वाले कथित प्रेमी के साथ देख लिए। इसके बाद बीच सड़क पर ही जमकर हंगामा हुआ और रिश्तों की लड़ाई शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां बड़ी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक मारपीट चलती रही।
जानकारी के मुताबिक, ससुराल वालों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने बीच सड़क पर ही लात-घूंसे चलाना शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में काफी शोर-शराबा हुआ और राहगीर इस नजारे को देखते रहे।