Bhagalpur में पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी के 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार बरामद

Bhagalpur: भागलपुर की जोगसर थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को दबोच लिया और चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली। यह पूरी कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्ष

Bhagalpur: भागलपुर की जोगसर थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को दबोच लिया और चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली। यह पूरी कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।

मामला 27 जून 2026 का है, जब जोगसर थाना में कांड संख्या 129/26 के तहत घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 45,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। भागलपुर पुलिस ने 28 जून 2026 को इस सफल उद्भेदन की जानकारी साझा की।