Bhagalpur: JDU सांसद अजय कुमार मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पत्रकारों से मारपीट मामले में SSP ने मांगी मंजूरी

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से जदयू सांसद Ajay Kumar Mandal की कानूनी परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। पिछले साल पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब भागलपुर के SSP ने इस

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से जदयू सांसद Ajay Kumar Mandal की कानूनी परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। पिछले साल पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब भागलपुर के SSP ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है।

यह पूरा मामला 29 जनवरी 2025 का है, जब भागलपुर एयरपोर्ट मैदान के पास मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित दौरे की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान वहां कवरेज कर रहे यूट्यूब चैनल के पत्रकारों Kunal Shekhar और Sumit Kumar के साथ सांसद और उनके साथियों ने गाली-गलौज की और उन्हें मारा-पीटा। शिकायत के मुताबिक, पत्रकारों के मोबाइल फोन छीनकर उन्हें फॉर्मेट भी कर दिया गया था। इस घटना के बाद 30 जनवरी 2025 को तिलकामांझी थाने में FIR नंबर 39/2025 दर्ज कराई गई थी।

पुलिस की जांच के बाद SSP Pramod Kumar Yadav ने DM को पत्र लिखकर केस चलाने की अनुमति मांगी है। जांच अधिकारी Rajeshwar Singh की रिपोर्ट में सांसद के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया है। अगर DM इस आवेदन को मंजूरी दे देते हैं, तो सांसद के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

बता दें कि इस मामले में सांसद Ajay Kumar Mandal ने 31 जनवरी 2025 को कोर्ट में सरेंडर किया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। जब यह घटना हुई थी, तब सांसद ने मारपीट से इनकार करते हुए कहा था कि उनके बॉडीगार्ड और पत्रकारों के बीच मामूली धक्का-मुक्की हुई थी, जिसे सुलझाने के लिए वह बीच में आए थे।