Bhagalpur के जगदीशपुर पशु चिकित्सालय में चोरी, ताला तोड़कर कंप्यूटर और उपकरण ले गए चोर

Bhagalpur: जिले के जगदीशपुर इलाके में स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल की सुरक्षा में सेंध लगाई और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थान

Bhagalpur: जिले के जगदीशपुर इलाके में स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल की सुरक्षा में सेंध लगाई और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

चोरों ने अस्पताल के ताले और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद शातिर चोरों ने कंप्यूटर और कार्यालय के कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए। सोमवार को जब अस्पताल खुला तब चोरी की इस घटना की जानकारी मिली।