Bhagalpur में रंगदारी न देने पर घर में बमबारी और फायरिंग, लाखों के जेवरात लूटे; SSP दफ्तर पहुंची महिला
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रंगदारी की रकम न मिलने पर बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर में घुसकर बमबारी और फायरिंग की औ
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रंगदारी की रकम न मिलने पर बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर में घुसकर बमबारी और फायरिंग की और मारपीट के बाद लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने SSP दफ्तर पहुंची। महिला ने बताया कि बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसे न देने पर यह हमला किया गया। घर में हुई इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।