Bhagalpur में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, सैंडिस मैदान में मंत्री नीतीश मिश्रा करेंगे ध्वजारोहण

Bhagalpur: शहर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मुख्य कार्यक्रम सैंडिस मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा तिरंगा फहराएंगे। प्रशासन ने आ

Bhagalpur: शहर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मुख्य कार्यक्रम सैंडिस मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा तिरंगा फहराएंगे। प्रशासन ने आयोजन को लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।

कार्यक्रम को लेकर सैंडिस मैदान में पूर्वाभ्यास यानी रिहर्सल भी किया गया, जिसमें मार्च-पास्ट और अलग-अलग प्रदर्शन कार्यक्रमों का अभ्यास हुआ। डीएम और एसएसपी ने खुद आयोजन स्थल का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे।