Bihar और Jharkhand: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जून महीने से भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में जनरल कोचों की संख्य
Bihar और Jharkhand: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जून महीने से भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस कदम से ट्रेन के जनरल डिब्बों में होने वाली भारी भीड़ कम होगी और साधारण टिकट वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
कब से लागू होगी नई व्यवस्था और क्या है बदलाव
पूर्वी रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर के. राजकुमार ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी है। दोनों ट्रेनों में कोचों की बनावट में बदलाव किया गया है ताकि ज्यादा लोग सफर कर सकें।
- गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (22311/22312) में यह व्यवस्था 21 जून से लागू होगी।
- भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (12335/12336) में यह बदलाव 23 जून से प्रभावी होगा।
कोचों की संख्या में कितना हुआ बदलाव
रेलवे ने स्लीपर कोच की संख्या घटाकर जनरल कोचों को बढ़ाया है। इससे पहले एक स्लीपर कोच हटाकर थर्ड एसी कोच भी जोड़ा गया था। अब कोचों का नया हिसाब इस प्रकार रहेगा:
| विवरण |
पहले की स्थिति |
अब की स्थिति |
| जनरल कोच |
4 कोच |
6 कोच |
| स्लीपर कोच |
7 कोच |
5 कोच |
आम यात्रियों पर क्या होगा असर
अक्सर देखा जाता है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं होती है। दो नए जनरल कोच जुड़ने से अब ज्यादा यात्री बिना किसी परेशानी के सफर कर पाएंगे। यह निर्णय उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा जो कम बजट में यात्रा करते हैं और भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं।