Bhagalpur में खेत जोत रहे किसान पर दबंगों का हमला, गंभीर हालत में मायागंज रेफर
Bhagalpur: भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खैरा मोड़ इलाके में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। किसान अपने ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, तभी कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डं
Bhagalpur: भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खैरा मोड़ इलाके में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। किसान अपने ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, तभी कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे के रॉड का इस्तेमाल किया, जिससे किसान बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
इस हमले में किसान को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सबसे दुखद बात यह रही कि संकट की इस घड़ी में अपनों ने ही उससे मुंह फेर लिया, जिससे पीड़ित परिवार और ज्यादा परेशान है।