Bhagalpur में पारिवारिक विवाद का हुआ सुखद अंत, ईशान सिन्हा की पहल पर दोनों पक्षों ने किया समझौता
Bhagalpur: समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा की कोशिशों से एक लंबे समय से चल रहा पारिवारिक झगड़ा सुलझ ग
Bhagalpur: समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा की कोशिशों से एक लंबे समय से चल रहा पारिवारिक झगड़ा सुलझ गया है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस समझौते के बाद अब परिवार में फिर से शांति लौट आई है।
शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (SNHRAACO) एक सरकारी पंजीकृत ट्रस्ट है, जो पंजीकरण संख्या 7/2021 के तहत काम करता है। यह संस्था राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोगों के गाइडलाइंस का पालन करती है और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती है। इस मामले में अध्यक्ष ईशान सिन्हा की सूझबूझ और सकारात्मक बातचीत ने विवाद को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।
ईशान सिन्हा को सामाजिक कल्याण के कामों का 15 साल का अनुभव है। वे एक शिक्षाविद्, लेखक और मानवाधिकार प्रशिक्षक भी हैं। उनकी इसी विशेषज्ञता और मध्यस्थता के कारण परिवार के सदस्य आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने के लिए तैयार हुए। इस पहल से स्थानीय लोगों के बीच यह संदेश गया है कि बातचीत के जरिए बड़े से बड़े विवादों को सुलझाया जा सकता है।