Bhagalpur में डॉ. संजय जायसवाल की मुफ्त कोचिंग का कमाल, तीन छात्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Bhagalpur: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल की मुफ्त शिक्षा मुहिम रंग लाई है। उनके मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले तीन छात्र-छात्राओं ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्व
Bhagalpur: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल की मुफ्त शिक्षा मुहिम रंग लाई है। उनके मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले तीन छात्र-छात्राओं ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सफलता पाई है। इन छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने हाल ही में 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया शैक्षणिक अंकों और साक्षात्कार के संयुक्त मेरिट के आधार पर पूरी की गई। आयोग ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे छह मुख्य विषयों के परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी किए थे।
इस भर्ती में कुल 2532 पदों में से 2498 पदों पर चयन सूची प्रकाशित की गई है। अलग-अलग विषयों के लिए कट-ऑफ अलग रहा, जिसमें हिंदी विषय का कट-ऑफ सबसे अधिक 81.3 अंक रहा। राजनीति विज्ञान में यह 79.2, इतिहास में 78.7, समाजशास्त्र में 78.3, अर्थशास्त्र में 76.6 और अंग्रेजी में 76.5 अंक तय किया गया।
परिणामों के बाद कुछ पद रिक्त भी रह गए हैं, जिसमें अंग्रेजी में नौ, अर्थशास्त्र में 11, समाजशास्त्र में 10 और हिंदी में चार पद खाली हैं। समाजशास्त्र विषय के कुछ पदों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इन पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 से 26 जुलाई तक पूरी की गई थी।