Bhagalpur में 30 गांवों के लोगों को मिलेगा इलाज, DM ने मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को दिखाई हरी झंडी
Bhagalpur: जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यूनिट
Bhagalpur: जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यूनिट का मुख्य मकसद गांव के लोगों को उनके घर के पास ही जरूरी इलाज मुहैया कराना है।
इस मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के जरिए भागलपुर के करीब 30 गांवों के लोगों को प्राथमिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। यह यूनिट क्षेत्र के 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट्स पर जाकर रुकेगी, जहां स्थानीय लोग अपनी जांच और इलाज करा सकेंगे। इससे उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जिन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहर के अस्पतालों तक जाना पड़ता था।