Bhagalpur के DDC प्रदीप कुमार सिंह का तबादला, विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी

Bhagalpur: भागलपुर के उप विकास आयुक्त (DDC) प्रदीप कुमार सिंह का तबादला हो गया है। इस मौके पर विकास भवन स्थित जिला परिषद सभागार (DRDA) में एक विदाई समारोह रखा गया, जहां जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्ह

Bhagalpur: भागलपुर के उप विकास आयुक्त (DDC) प्रदीप कुमार सिंह का तबादला हो गया है। इस मौके पर विकास भवन स्थित जिला परिषद सभागार (DRDA) में एक विदाई समारोह रखा गया, जहां जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावुक होकर विदाई दी। अधिकारियों ने उनके कामकाज की तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 21 जून 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रदीप कुमार सिंह को भागलपुर के DDC और जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से हटाकर पटना स्थित पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने 2 सितंबर 2024 को भागलपुर के डीडीसी का पदभार संभाला था।

विदाई समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों ने प्रदीप कुमार सिंह की प्रशासनिक क्षमता और उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायी रहा और उनके कार्यकाल में जिले के विकास कार्यों को गति मिली।

अपने संबोधन में प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर में पर्यटन की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह अपने नए पद पर रहते हुए भागलपुर के पर्यटन विकास के लिए काम करेंगे ताकि जिले को नई पहचान मिल सके।