Bhagalpur में दामाद ने की ससुर की हत्या, दहेज के लिए बुलाकर मारा और सास से कहा- आकर ले जाओ
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक दामाद ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपनी सास को फोन कर पति की मौत की खबर सुनाई और शव
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक दामाद ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपनी सास को फोन कर पति की मौत की खबर सुनाई और शव ले जाने को कहा।
यह घटना लालूचक और चंपानगर इलाके की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक कुमार दास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से साहिबगंज के रहने वाले थे। आरोपी दामाद रविंद्र तांती ने अपने ससुर को घर बुलाया और फिर उनके साथ मारपीट कर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी पुतुल देवी को फोन किया और कहा कि तुम्हारा पति मर चुका है, आकर ले जाओ।
मृतक की पत्नी पुतुल देवी ने आरोप लगाया है कि दामाद रविंद्र तांती उनकी बेटी आशा को दहेज के लिए काफी परेशान कर रहा था। वह लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था और साथ ही घर अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी लालच और प्रताड़ना की वजह से उसने इस खौफनाक कदम को उठाया।
मामले की जानकारी मिलते ही नाथनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। एसआई विकास कुमार और एसआई मो. सहित पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी रविंद्र तांती की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।