Bhagalpur में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के 50 हजार रुपये कराए वापस
Bhagalpur: भागलपुर की साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के डूबे हुए पैसे वापस दिला दिए हैं। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकाले गए 50,000 रुपये रिकवर कराकर उसे वापस दिलाया है
Bhagalpur: भागलपुर की साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के डूबे हुए पैसे वापस दिला दिए हैं। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकाले गए 50,000 रुपये रिकवर कराकर उसे वापस दिलाया है।
यह मामला वैशाली जिले के एक निवासी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को इस व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए अवैध रूप से 50,000 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बैंक से मिली जानकारी के आधार पर भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस कोशिश से ठगी की पूरी राशि वापस कराने में सफलता मिली। भागलपुर पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।