Bhagalpur में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, ICU में भर्ती बुजुर्ग की हालत गंभीर
Bhagalpur: भागलपुर में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। एक 65-66 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। मरीज को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल (JLNMCH) के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया
Bhagalpur: भागलपुर में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। एक 65-66 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। मरीज को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल (JLNMCH) के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मरीज मूल रूप से बांका जिले का रहने वाला है और वर्तमान में भागलपुर के लालूचक, तिलकामांझी या लोदीपुर इलाके में रहता है। उसे पिछले 10-15 दिनों से तेज बुखार, सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल गिरकर 72% तक पहुंच गया था, हालांकि अब उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मरीज को वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी थीं और उसने हाल ही में कोई बाहरी यात्रा भी नहीं की थी।
जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज को आईसीयू में रखा गया है और सरकारी अस्पताल में दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के प्रसार पर नजर रख रहा है और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। अधीक्षक डॉ. एच.पी. दुबे से मरीज की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। विभाग अब उन लोगों की जानकारी जुटा रहा है जो हाल के दिनों में मरीज के संपर्क में आए थे। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बुखार या खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।