Bihar के Bhagalpur में कार और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, 2 बच्चे घायल, कार के उड़े परखच्चे

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ होंडा शोरूम के पास एक तेज रफ्तार कार और बच्चों से भरी स्कूल मैजिक वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस ह

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ होंडा शोरूम के पास एक तेज रफ्तार कार और बच्चों से भरी स्कूल मैजिक वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल वैन में सवार दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। स्कूल वैन को भी काफी नुकसान पहुँचा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक की पहचान गुलाबबाग के हुसैनाबाद निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है, जबकि मैजिक वैन चलाने वाले ड्राइवर की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा और चिंता है। लोगों का कहना है कि दुमका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और जहाँ हादसे ज्यादा होते हैं, वहां निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।