Bhagalpur के बिहपुर में वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, पहले मैच में सोनवर्षा रेड ने पुलिस टीम को हराया

Bhagalpur: बिहपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीपीओ Aniket Amar ने किया। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन काफी उत्स

Bhagalpur: बिहपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीपीओ Aniket Amar ने किया। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन काफी उत्साहजनक रहा।

प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुकाबला पुलिस टीम और सोनवर्षा रेड के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में सोनवर्षा रेड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम को मात दी और जीत हासिल की। इस चैंपियनशिप में कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो खिताब के लिए आपस में मुकाबला करेंगी।