Bhagalpur में मिले करोड़ों साल पुराने पेड़ के जीवाश्म, जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे गए
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में करोड़ों साल पुराने पेड़ के जीवाश्म मिले हैं। इन प्राचीन अवशेषों की सही उम्र और उनकी प्रजाति का पता लगाने के लिए नमूनों को लखनऊ भेजा गया है। जिला प्रशासन ने इस खोज के बाद वैज्ञानिक जांच की
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में करोड़ों साल पुराने पेड़ के जीवाश्म मिले हैं। इन प्राचीन अवशेषों की सही उम्र और उनकी प्रजाति का पता लगाने के लिए नमूनों को लखनऊ भेजा गया है। जिला प्रशासन ने इस खोज के बाद वैज्ञानिक जांच की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह खास खोज भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड इलाके में हुई है। जिला कला एवं सांख्यिकी पदाधिकारी अंकित रंजन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान इन जीवाश्मों को देखा और उनकी पहचान की। शुरुआती तौर पर इन्हें लाखों साल पुराना माना जा रहा है। पटना विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल आदित्य पांडेय ने तस्वीरों को देखकर पुष्टि की कि ये संभावित वृक्ष जीवाश्म हैं और इनका काफी महत्व है।
भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने इन जीवाश्मों को सुरक्षित रखने और उनकी वैज्ञानिक जांच कराने की अनुमति दी है। प्रशासन ने इन दोनों जीवाश्मों को फिलहाल भागलपुर संग्रहालय में सुरक्षित रख दिया है। इनकी विस्तृत जांच के लिए लखनऊ के प्रतिष्ठित बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज (BSIP) से संपर्क किया गया है और उन्हें औपचारिक पत्र भेजकर नमूने भेजे गए हैं।
लखनऊ के विशेषज्ञ अब इन नमूनों पर शोध करेंगे जिससे यह पता चलेगा कि ये पेड़ किस प्रजाति के थे और उस समय वहां का वातावरण कैसा था। इस अध्ययन से भागलपुर और उसके आसपास के इलाकों के प्राचीन प्राकृतिक इतिहास और भूवैज्ञानिक बनावट के बारे में कई नई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।