Bhagalpur के अमडंडा थाना परिसर में नशाखोरी और घूसखोरी का वीडियो वायरल, SSP ने शुरू की जांच

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के अमडंडा थाना परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक संदिग्ध युवक थाने के अंदर ही माचिस जलाकर किसी नशीले पदार्थ का सेवन करता दिख रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायर

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के अमडंडा थाना परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक संदिग्ध युवक थाने के अंदर ही माचिस जलाकर किसी नशीले पदार्थ का सेवन करता दिख रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अब इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से एक युवक को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया गया। इलाके के लोगों का यह भी आरोप है कि अमडंडा थाने में बिना पैसों के कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। यह घटना इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि अमडंडा पुलिस स्टेशन को अभी मार्च 2024 में ही पूर्ण थाने का दर्जा मिला था।

भागलपुर SSP ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कहलगांव SDPO को सौंप दी है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हैरानी की बात यह है कि यह सब तब हुआ जब भागलपुर पुलिस जिले में नशाखोरी के खिलाफ ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ नाम से विशेष अभियान चला रही है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद पुलिस अपने ही विभाग के लोगों पर क्या कार्रवाई करती है।